अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल में ट्रेन में आग लगने की काल्पनिक सूचना पर त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल में आरपीएफ उपनिरीक्षक उमेश चंद्र जेम्स, जीआरपी निरीक्षक संदीप तोमर, स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय, चीफ फायर ऑफिसर मुकेश कुमार, अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।ड्रिल के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर यार्ड क्षेत्र में ट्रेन में आग लगने की स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ-साथ घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालकर एंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.