गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जीआरपी ने निगरानी बढ़ा दी है। जीआरपी के अनुसार ट्रेनों से गाजियाबाद स्टेशन पर उतरने वाले संदिग्ध लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। प्लेटफार्म, प्रवेश और निकास द्वार सहित स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में जवान गश्त कर रहे हैं। जवानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...