साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर से शुक्रवार की देर शाम एक युवक की टीवीएस अपाची बाइक चोरी हो गई। युवक स्टेशन परिसर स्थित पीपल पेड़ के पास अपनी बाइक लगाकर रेलवे पूछताछ केंद्र में ट्रेन के बारे में जानकारी लेने गया था। उधर से लौटा तो तबतक उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। युवक रसूलपुर दहला के रहने वाले सुरेश प्रसाद साह का पुत्र अभिषेक कुमार है। इस मामले में युवक ने रेलथाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। इसबच रेलथाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि युवक की शिकायत पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...