गिरडीह, मार्च 14 -- रेलवे स्टेशन परिसर में गार्ड के साथ चोरों ने की मारपीट गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात चोरी करने आये अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में गार्ड 48 वर्षीय महरू साव घायल हुआ है। महरू हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहनेवाले हैं और पिछले लगभग सात वर्षों से गिरिडीह रेलवे स्टेशन में पीडब्ल्यूआई इंजीनियरिंग विभाग में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद घायल गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि महरु साव शुक्रवार देर रात ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रात लगभग 2:30 बजे कुछ अज्ञात लोग चोरी की नीयत से स्टेशन परिसर ...