मोतिहारी, जनवरी 3 -- रक्सौल, एक संवाददाता। सीमावर्ती शहर रक्सौल में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने आम लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को नगर परिषद द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में नवनिर्मित अस्थायी रैन बसेरा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आश्रय स्थल का उद्घाटन नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद, स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार जायसवाल, यातायात निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, राजकीय रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि इस अस्थायी रैन बसेरा को बेहद व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है। य...