सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। रेलवे स्टेशन का रूप अब बदलने जा रहा है। विश्वस्तरीय स्टेशन के निर्माण का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और कई भवनों तथा विभागों का निर्माण जारी है। इस क्रम में रविवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्मित अस्थाई यूटीएस/पीआरएस भवन में यूटीएस, पीआरएस और एटीवीएम को शिफ्ट कर काम की शुरुआत की गई है। नवीनतम सुविधाओं से लैस इस भवन में यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं शुरू की गई हैं। इस भवन में तीन सामान्य टिकट काउंटर और एक दो आरक्षण काउंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह भवन स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार के नजदीक स्थित है, जिससे अब स्टेशन आने वाले यात्रियों को टिकट लेने और आरक्षण कराने में बहुत सहूलियत होगी।कमर्शियल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन में कुल पांच काउंटर का संचालन शुरू किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.