कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पर चल रहे दो युवकों का फायरिंग करते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो की पुष्टि हिन्दु़स्तान नहीं करती है। वहीं इस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। प़ुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि वायरल विडियो के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। सनद रहे कि वायरल विडियो में यह दिखा गया है कि दो युवक किसी रेलवे स्टेशन पर एक रेल पटरी पर माल ट्रेन खड़ी है। दूसरे रेल पटरी पर स्टेशन की ओर से दो युवक आ रहा है। एक युवक के हाथ में पिस्टल है। दूसरा युवक का हाथ खाली है। पिस्टल हाथ में लेकर रेल पटरी पर चल रहे युवक यह असामाजिक शब्द का प्रयोग करते हुए यह कहता है कि हम किसी ...