गोंडा, अप्रैल 25 -- गोण्डा, संवाददाता । स्टेशन पर पानी का संकट धीरे-धीरे मंडराने लगा है। भीषण तपिश में यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। टोटियां सूखी हैं। स्टेशन पर अचानक रेल नीर की सप्लाई कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने इसकी शिकायत भी रेलवे के अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद भी अभी पानी का संकट दूर नहीं हो सका है इसके बाद से यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आदर्श स्टेशन के नाम से जाने जाना वाला गोंडा स्टेशन पर पानी का संकट देखने को मिल रहा है। यहां से विभिन्न ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तकरीबन चार से पाच हजार के बीच में बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर की गई पेयजल की व्यवस्था ऐसी स्थिति में स्टेशन पर बराबर भीड़ का माहौल बना...