रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण, वाहन चेकिंग की
संभल, जून 14 -- शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाकर ई-रिक्शा व ठेले वालों को हटवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। शनिवार की रात पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कोतवाल संत कुमार स्टेशन रोड पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर ठेले और ई-रिक्शा वालों के द्वारा सड़क किनारे पूरी तरह से अतिक्रमण कर रखा था। जिससे रेलवे परिसर में जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा था। पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर परिषद के बाहर से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए कार्यवाही की बात कही। वहीं रविवार की शाम को शहर के विभिन्न चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने कई वाहनों का चालान काटा। चेकिंग के दौरान लोगों में अफरा तफरी माहौल बना रहा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.