संभल, मार्च 2 -- रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार देर रात युवकों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इससे स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति पैदा हो गई । पुलिस पहुंचने पर दोनों पक्ष वहां से भाग गए। शनिवार की रात 10 बजे एक चाट विक्रेता अपना ठेला बहजोई रोड की ओर से आ रहा था। इसी दौरान मुखर्जी चौक के पास कुछ युवक बाइक लेकर खड़े थे । ठेले वाले ने बाइक बचाने को कहा तो युवकों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी । विरोध करने पर युवकों ने चाट विक्रेता को मारना पीटना शुरू कर दिया और उसके कपड़े फाड़ डालें । जानकारी होने पर चाट विक्रेता के साथी आ गए । इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक जमकर मारपीट हुई । बाद में चाट विक्रेता के साथियों ने आरोपी युवकों को दौड़ा लिया । जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी वहां से भाग चुके थे...