सीवान, मई 29 -- सीवान। रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ के कारण रोजाना जाम लग रहा है। यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। कई वाहन सड़क के बीच में खड़े रहते हैं, जिससे ट्रैफिक धीमा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था सुधारने और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...