हापुड़, अगस्त 18 -- भारतीय रेलवे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में लगातार आधुनिक बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में अब रेलवे स्टेशनों पर बने पूछताछ केंद्रों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 25 अगस्त से रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों पर रेलवे कर्मचारी की जगह निजी कंपनियों के कर्मचारी तैनात नजर आएंगे। यह कर्मचारी विभिन्न शिफ्टों में काम करेंगे और यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन, समय सारणी और स्टेशन की अन्य सुविधाओं से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया कराएंगे। पूछताछ केंद्रों के इस कायाकल्प के साथ ही सेवा के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों के पूछताछ काउंटरों पर तैनात होने वाले निजी कंपनी के कर्मचारियों के लिए एक विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इससे यात्रियों को उन्हें पहचानने में आसानी ...