मोतिहारी, मार्च 28 -- सुगौली । रेलवे स्टेशन के समीप से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। अरेराज निवासी अधिवक्ता विशाल कुमार दीपक की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिवक्ता विशाल कुमार दीपक को सत्याग्रह ट्रेन पकड़वाने के लिए उनके छोटे भाई कौशल कुमार साहू उन्हें सुगौली रेलवे स्टेशन लेकर गए थे। ट्रेन रवाना होने के बाद जब कौशल कुमार साहू स्टेशन परिसर से बाहर निकले, तो बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। मामले में कौशल कुमार साहू ने सुगौली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ संभावित संदिग्धों की पहचान करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि बाइक की बरामदगी के लिए प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.