गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे डायल-112 की पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। एसीपी ने बताया कि युवक को जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। मृतक की शिनाख्त न होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा ...