बरेली, अप्रैल 25 -- मीरगंज, संवाददाता।नगरिया सादात रेलवे स्टेशन से लगी रेलवे की भूमि में लिप्टस का वर्षों पुराना बाग है। शुक्रवार दोपहर अचानक बाग में आग लग गई। आग में पेड़, पौधे, जीव, कीड़े मकोड़े धू-धू कर जलने लगे।फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। अनुमान है किसी ने बीड़ी अथवा सिगरेट बाग में फेंक दी जिससे झांड़ियों में आग लग गई। तेज हवा से आग तेजी से फैल गई। लोगों ने बताया आग से बड़े पेड़ों को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन छोटे पेड़ पौधे, झांड़ियां जल गईं।फोटो संख्या 01 यह भी पढ़ें- 17 माईल के जंगल में भीषण आग, बेजुबान जीव-जंतुओं की बढ़ी मुश्किलें यह भी पढ़ें- नईटांड़ कब्रिस्तान में लगी भीषण आग यह भी पढ़ें- जंगल में भीषण आग से हजारों पेड़-पौधे राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...