औरैया, जून 18 -- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिबियापुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आगे नुमाइश ग्राउंड से जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकदी बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना दिबियापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के आगे नुमाइश ग्राउंड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से चार युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 21 वर्षीय सुल्तान पुत्र इमरान निवासी शहीद नगर, थाना सदर, जनपद आगरा, 23 वर्षीय सोनू पुत्र रज्जाक निवासी बिधून...