गोंडा, नवम्बर 11 -- गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन के पूर्वी तरफ स्थित ओवरब्रिज पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चिकित्सकों की टीम बुलाई। टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी निरीक्षक बांकेलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...