रेलवे स्टेशन का बदलेगा लुक, सौंदर्यीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
सुपौल, मई 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सुपौल रेलवे स्टेशन की तस्वीर आने वाले महीनों में पूरी तरह बदल सकती है। स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग निर्माण और नई स्टेशन बिल्डिंग के कार्य में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अप्रैल महीने में पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के गतिशक्ति परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नीरज कुमार के निरीक्षण और आवश्यक निर्देश के बाद निर्माण गतिविधियों की रफ्तार बढ़ी है। इसके बाद विभिन्न कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग निर्माण रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए 590 स्क्वायर फीट में पार्किंग एरिया विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी भराई का काम लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.