महोबा, अप्रैल 9 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने अमृत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। स्टेशन में पानी की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि ट्रेनों में जनरल बोगियों के पास पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। गुरुवार को अमृत रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि यात्री सुविधाएं भारतीय रेलवे की प्राथमिकता है। यात्री सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखा, कूलर और पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। एक सप्ताह के अंदर पानी की व्यवस्था बेहतर से बेहतर होनी चाहिए। कहा कि झांसी म...