प्रयागराज, जुलाई 3 -- टीईटी के लिए प्रयागराज पहुंचे अभ्यर्थियों की भारी भीड़ शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रही। परीक्षार्थियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने फतेहपुर पैसेंजर का संचालन प्रयागराज तक बढ़ा दिया, जबकि उत्तर रेलवे ने लखनऊ और जौनपुर से प्रयागराज संगम स्टेशन तक दो विशेष ट्रेनें चलाईं। इसके बावजूद प्रमुख ट्रेनों में भीड़ बनी रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को अभ्यर्थियों के साथ सामान्य यात्रियों की भीड़ भी स्टेशन पहुंच गई। फतेहपुर पैसेंजर और कानपुर इंटरसिटी में सबसे अधिक भीड़ रही। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को लाइन में लगाकर ट्रेनों में चढ़ाया। वहीं रोडवेज बस अड्डों पर भी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- टीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलीं दो स्पेशन ट्रेनें सिविल लाइंस और जीरो रोड बस अड्डों पर बसों के पहुंचते ही सीट ...