बलिया, अप्रैल 13 -- बलिया, संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर ट्रेन और प्लेटफार्म से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। टीम ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर रेल पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। एसओ जीआरपी राजकपूर सिंह जवानों के साथ चक्रमण कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास बैग लेकर बैठे दो लोगों पर नजर पड़ी। जवानों ने संदेह के आधार पर छानबीन की तो उनके पास मौजूद बैग से अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। रेल पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों में वैशाली (बिहार) के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी रतन कुमार पुत्र राजकुमार चौधरी तथा अमन कुमार पुत्र उमानाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों...