गोपालगंज, जनवरी 28 -- थावे,एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर स्थित रेल थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कार्रवाई करते हुए चार रेलवे स्टेशनों से चोरी किए गए सामान के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 11 सीसीटीवी कैमरे, तीन मशीन, केबल पाइप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए । आरोपितों से पूछताछ के बाद बुधवार को सभी को रेलवे के न्यायिक हिरासत में सोनपुर भेज दिया गया। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में जादोपुर थाना क्षेत्र के भूआली टोला गांव निवासी रवि कुमार सिंह को थावे स्टेशन परिसर से, नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव निवासी आदित्य कुमार को उसके घर से तथा मांझा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी पंकज कुमार को गोपालगंज की एक दुकान से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में थाव...