सिद्धार्थ, अप्रैल 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चन्द्र के निर्देशन में मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर पांच मई तथा बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सात मई को स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया जाएगा। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इन शिविरों में रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भी निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य ज...