गया, अप्रैल 18 -- पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत गया जंक्शन और रफीगंज स्टेशहन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। आरपीएफ द्वारा यात्री सहायता सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। गया जंक्शन पर प्रस्तावित सुरक्षा होल्डिंग एरिया का शुक्रवार की शाम आरपीएफ आईजी ने विशेष रूप से जायजा लिया। रफीगंज स्टेशन का भी किया निरीक्षणआईजी ने अपने दौरे के क्रम में रफीगंज रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- छपरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का सीनियर कमांडेंट ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश इस दौरान अधिकारियों और जवानों के ...