नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अधिकारियों ने सभी स्टेशनों के सीएमआई (चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर) को तस्वीर जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत उन्हें गंदी जगह की पहले वाली फोटो एवं सफाई के बाद वाली फोटो ग्रुप में साझा करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से बेहतर ढंग से सफाई सुनिश्चित होगी और किसी कर्मचारी के लिए लापरवाही बरतना मुश्किल होगा। इससे स्टेशन पर यात्रियों को भी स्वच्छता का अनुभव होगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाती है। लेकिन इसके बावजूद रेलवे स्टेशनों पर सबसे अधिक शिकायतें गंदगी को लेकर ही आती हैं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की शिकायतें गंदगी को लेकर दी जा...