रेलवे स्टेशनों पर लग रहीं 25 लखन खजाना वेंडिंग मशीनें
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ। यात्रियों की सुविधा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 25 ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें 'लखन खजाना' स्थापित की जा रही हैं। इन मशीनों से यात्रियों को स्नैक्स और पेय पदार्थ 24 घंटे आसानी से उपलब्ध होंगे। अभी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक, लखनऊ जंक्शन पर चार, ऐशबाग जंक्शन पर एक और डालीगंज जंक्शन पर एक मशीन क्रियाशील हो चुकी हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि एटीएम की तरह काम करने वाली ये मशीनें यूपीआई से कैशलेस भुगतान की सुविधा देंगी। इससे स्टेशन पर भीड़ कम होगी और लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ेगी। आधी रात को भी यात्रियों को स्नैक्स की सुविधा मिलेगी। मशीनें स्टेशन के कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वार पर लगाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.