खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के मुख्य रेलवे स्टेशनों में सुमार खगड़िया व मानसी स्टेशन प्लेटफार्म पर पर्याप्त यात्री शेड नहीं है। जिससे इस बार की भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को तपति धूप में खड़े होकर ट्रेन पर चढ़ने की मजबूरी बनी है। साथ ही शेडविहिन भाग में ट्रेन के कोच लगने से खूले आसमान के नीचे ही लोग ट्रेन से उतरकर अपने गंतव्य की ओर निकलते हैं। जिससे रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। साथ ही बारिश के समय में भी रेल यात्रियोंं को काफी परेशानी उठानी होती है। खगड़िया में जहां वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेनें सहित अन्य लम्बी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें रुकती है। यह भी पढ़ें- दरौंदा स्टेशन पर सुविधाओं की विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र वहीं मानसी में इसके अलावे राजधानी ट्रेन का भी ठहराव है। पर, प्लेटफार्म पर बड़े भ...