कानपुर, सितम्बर 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रयागराज मंडल में विशेष अभियान चलाया गया। चिकित्सा विभाग ने सात से 20 सितंबर तक कानपुर सेंट्रल समेत कई स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों के विभिन्न पेयजल स्रोतों से नमूने लेकर जांच की। इस दौरान 2026 पेयजल नमूनों में अवशिष्ट क्लोरीन की जांच की गई, जबकि 124 नमूनों की जीवाण्विक गुणवत्ता परखी गई। जीवाण्विक जांच के सभी 124 नमूने संतोषजनक पाए गए। रेलवे प्रशासन के अनुसार पेयजल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी आगे भी जारी रहेगी, ताकि स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान जंक्शन व रेलवे कॉलोनी में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- यात्रियों को स्वच्छ पानी देने में जुट...