गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनी के माध्यम से 1947 के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और कठिनाइयों को याद किया गया। पीड़ितों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि भी दी गई। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे मुख्यालय और तीनों मंडल कार्यालयों को तिरंगे प्रकाश से सजाया गया है। रेलकर्मी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान की वेबसाइट पर भी अपलोड कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ की सहभागिता यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: महाप्रबंधक सुबह 9 बजे ...