मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार-झारखंड व उत्तर प्रदेश में वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर सख्ती की रेलवे तैयारी कर रहा है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों की तस्वीर अब रेलवे स्टेशनों के पब्लिक नोटिस बोर्ड पर चिपकाई जाएगी। यह कदम राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। आरोपितों को सार्वजनिक रूप से एक्सपोज करने की तैयारी है। आरोपितों की फोटो के साथ उनका नाम, पिता का नाम, परिवार की जानकारी, कहां और किस ट्रेन पर पथराव किया था के अलावा कितने दिन जेल में रह आदि जानकारी रहेगी।

पत्थरबाजी की घटनाओं का बढ़ता ग्राफ हाल के दिनों मे पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे में वंदे भारत सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को पत्थरबाजों ने अधिक निशाना बनाया है। मुजफ्फरपुर से ग...