वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बनारस, वाराणसी सिटी समेत पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के अन्य स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाई गई। यात्रियों को तीन रंगों वाले डस्टबिन लगाने का उद्देश्य और उनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में सफाई की गई। अभियान के दौरान आम लोगों को भी पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- अधिकारियों-कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई यह भी पढ़ें- पर्यावरण सुरक्षा को यात्रियों को पानी का बोतल और थैला साथ लेकर चलने का किया आह्वान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...