रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाई तो लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना
बागपत, अक्टूबर 4 -- बड़ौत। रेलवे स्टेशनों और रेलवे परिसरों में गंदगी फैलाना अब यात्रियों को भारी पड़ सकता है। रेलवे ने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कचरा फैलाने पर लगाए जाने वाले जुर्माने में बढ़ोतरी की है। अब स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर 500 रुपये के बजाय 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। दरअसल, नए प्रावधान के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ रखने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन और आसपास के परिसर में अक्सर यात्रियों द्वारा कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंक दिया जाता है। इससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ यात्रियों को भी परेशानी होती है। अब ऐसे मामलों में रेलवे प्रशासन पहले की अपेक्षा अधिक सख्ती बरतेगा। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माने की कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.