प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच अब रेलवे भी ई-वाहन चालकों को सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने कई रेलवे स्टेशनों के बाहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

चार्जिंग स्टेशन के स्थान रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें नैनी रेलवे स्टेशन, मानिकपुर रेलवे स्टेशन, चुनार रेलवे स्टेशन और छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल हैं। नैनी स्टेशन परिसर में जेल रोड की ओर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा, जबकि छिवकी रेलवे स्टेशन पर आरटीओ कार्यालय की ओर यह सुविधा विकसित की जाएगी। रेलवे की इस योजना से दोप...