प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जन्मदिन की पार्टी, सालगिरह, छोटे पारिवारिक समारोह और कम्युनिटी कार्यक्रम अब रेलवे स्टेशन परिसर में भी आयोजित किए जा सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज के प्रमुख स्टेशनों पर बने यात्री आश्रयों को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए देने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब 70 महीने की अवधि का टेंडर जारी किया गया है। महाकुम्भ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री आश्रयों का उपयोग अब कमर्शियल गतिविधियों के लिए किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार लाइसेंस लेने वाली संस्था यहां कम्युनिटी सेंटर, छोटे समारोह, मीटिंग, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य अनुमन्य गतिविधियां संचालित कर सकेगी। प्रयागराज जंक्शन पर बने यात्री आश्रय संख्या एक और दो को सबसे पहले कमर्शियल उपयोग के लिए दिया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.