रेलवे से भेजे गए पार्सल को घर बैठे ट्रैक कर सकेंगे, ऑनलाइन सेवाओं में होगा विस्तार
नई दिल्ली, जून 26 -- रेलवे से पार्सल बुक करने से लेकर उसके गंतव्य तक पहुंचने की पल-पल की जानकारी जल्द ही आप घर बैठे हासिल कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन अपनी ऑनलाइन सेवाओं में विस्तार करने की तैयारी में है। जल्द ही यह सुविधाएं लोगों को मिलने की उम्मीद है। दरअसल, रेलवे पार्सल बुकिंग सेवा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने राजधानी समेत देशभर में अध्ययन कराया है। अध्ययन कर रही टीम ने दिल्ली के तीन पार्सल कार्यालयों (नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन) का दौरा कर वहां होने वाली समस्याओं को चिह्नित किया है। उन्होंने सुझाव दिया है कि पार्सल केन्द्र को न केवल अत्याधुनिक बनाने की आवश्यकता है, बल्कि सेवाओं को डिजिटल करना होगा, ताकि पार्सल बुकिंग सेवा आसान बन सके। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नया काम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.