नई दिल्ली, फरवरी 20 -- रेलवे से जुड़ी दो कंपनियां- टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाया है। यह वेंचर भारत और अन्य देशों में अपग्रेडेड रेल वाहन, उनके मेंटेनेंस, एसेट मैनेजमेंट के साथ बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग और पूरी तरह तैयार परियोजनाओं पर काम करेगा। बता दें कि दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।क्या है कंपनी का प्लान? एक संयुक्त बयान में कहा गया कि यह साझेदारी दोनों कंपनियों की ताकत को मिलाकर ऐसे रेल सॉल्यूशन देगी, जो अपग्रेडेड इंजीनियरिंग, कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाले होंगे। यह वेचंर घरेलू अवसरों के अलावा एशिया, अफ्रीका और पश्चिम एशिया में भी रेल मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक सुदीप्त मुखर्जी न...