नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- GPT Infraprojects share price: रेलवे से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली कंपनी GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के बीच बुधवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि सोमवार को बीएसई पर शेयर 1.23% टूटकर 112.15 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई।ऑर्डर की डिटेल GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Alcon बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से 103.58 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाली यानी L1 बिडर बनी है। यह ऑर्डर नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर की ओर से दिया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के...