बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा स्टेडियम में सर्व रोग निवारण योग शिविर का आयोजन किया गया। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय सर्व रोग निवारण योग शिविर के दौरान सदस्यों के बीच होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने एक दुसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अंतिम दिन योग शिविर में शामिल सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया। कहा कि प्रतिदिन कुछ नया सिखने को मिला। योग मुद्राओं का ज्ञान, आयुर्वेद का ज्ञान, प्राणायाम, जड़ी बूटी ज्ञान व डॉक्टर की सलाह दी गई। साथ ही रोगानुसार योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी रामदेव के शिष्या राज्य प्रभारी सुधा ने बताया कि सभी रोगों का इलाज योग प्राणायाम है। योग प्राणायाम से कैसे अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। योग हमारे शरीर को स्वास्थ रख...