नई दिल्ली, मार्च 25 -- रेलवे सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार दो प्रमुख पीएसयू रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और इरकॉन इंटरनेशनल को मर्ज करने की तैयारी में है। इस फैसले का मकसद एक मजबूत और बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर तैयार करना है, जो देश और विदेश में बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल सके। बता दें इस खबर के बाद मंगलवार को दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इरकॉन का शेयर करीब 2.9% चढ़कर Rs.119 पर बंद हुआ, जबकि RVNL 3.3% बढ़कर Rs.258 पर पहुंच गया। आज बुधवार को भी निवेशकों की नजर इन दोनों रेलवे स्टॉक्स पर रहेगी।क्यों हो रहा है यह मर्जर? टाइम्स ऑफ इंडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अभी दोनों कंपनियां कई प्रोजेक्ट्स में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती हैं। मर्जर के बाद यह कंपटिशन खत्म होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इससे...