रांची, जुलाई 22 -- रांची। रेल मदद से प्राप्त सूचना के आधार पर मौर्य एक्सप्रेस के सामान्य कोच से बुधवार को तीन नाबालिग को आरपीएफ ने रेस्क्यू किया। ये बच्चे बिना अभिभावकों को बताए घर से यात्रा कर रहे थे। सूचना मिलने पर स्कॉर्ट पार्टी ने कार्रवाई की और ट्रेन के रांची पहुंचने पर उतारा गया। इसके बाद बच्चों चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। सभी बच्चों की उम्र 15 वर्ष की है और सभी बेगुसराय बिहार के रहने वाले हैं। मौके पर आरपीएफ के डीके सिंह, एसके साहू, शशि कुमार साहू, संजय कुमार, सुनिता तिर्की, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...