रेलवे सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
जामताड़ा, अगस्त 1 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंडारी में शुक्रवार को आसनसोल मंडल की ओर से रेलवे सुरक्षा एवं राष्ट्र संपत्ति संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एसआई रंजीत कुमार पांडेय और सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों को रेलवे ट्रैक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के खतरे, रेलवे फाटक का सुरक्षित उपयोग, ट्रेनों पर पथराव से होने वाले नुकसान तथा रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने के कानूनी दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की महत्वपूर्ण राष्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.