मेरठ, अप्रैल 12 -- दौराला थाना क्षेत्र के न्यू सकौती रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात चोरों ने रेलवे की महत्वपूर्ण सिग्नलिंग और अर्थिंग से जुड़ी केबल व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस घटना से जहां रेलवे को आर्थिक नुकसान हुआ, वहीं सिग्नलिंग प्रणाली प्रभावित होने से संभावित बड़े हादसे का खतरा भी उत्पन्न हो गया। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) में तैनात जूनियर एग्जीक्यूटिव मोहम्मद अजहरुद्दीन ने थाना दौराला में दी तहरीर में बताया कि 8 और 9 अप्रैल की रात करीब 10 बजे के बाद अज्ञात बदमाशों ने स्टेशन परिसर में लगे यूडी लोकेशन बॉक्स के पास से केबल और अर्थिंग से जुड़ा सामान चोरी कर लिया।चोरी हुए सामान में 6 क्वाड केबल (12 मीटर), 6 कोर सिग्नलिंग केबल (अर्थिंग वायर सहित 16 मीटर) और दो अर्थिंग रॉड शामिल हैं। 9 अप्रैल को निर...