जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने रविवार को जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य राकेश मिश्रा के साथ टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें टाटानगर स्टेशन पर कोई खराबी नहीं मिली। इस दौरान रेलवे की तरफ से स्टेशन अधीक्षक जेके वर्मा, सीएचआई जितेंद्र कुमार राय, महाराज महतो, स्टेशन उपाधीक्षक चंदन कुमार सिंह एवं पिंकी कुमारी मौजूद थे। अरुण जोशी के अनुसार, टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधा संसाधनों का जायजा लिया गया। यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं खानपान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। जोशी ने यात्री सुविधाओं में और सुधार के लिए सुझाव दिए और कहा कि सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित सुधार जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...