आगरा, मई 15 -- रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के मानपुर नगरिया सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों के मध्य किमी सं. 407/5-6 पर स्थित समपार संख्या 299 स्पेशल (बरेली -कासगंज मार्ग) पर सावधिक ओवर हालिंग एवं मरम्मत कार्य होगा। कार्य के लिए शनिवार को को शाम आठ बजे से 17 मई को प्रातः आठ बजे तक सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि, उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशन के समीप स्थित समपार संख्या 301 ए से होगा। सड़क उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है। यह भी पढ़ें- अंडर ब्रिज निर्माण के चलते बंद रहे रागौल-अकौना फाटक यह भी पढ़ें- स्थायी चैंबर निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...