रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इसमें एक नाबालिग सहित पांच लोगों को पकड़ा गया। रांची रेलमंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर पूरी कार्रवाई की गई। 16 मार्च को पीआरएस कार्यालय रांची से सूचना प्राप्त हुई कि आधी रात को पीआरएस रेलवे कोर्ट भवन के समीप की खिड़की तोड़ी गई है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट रांची में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पिछले मंगलवार को आरपीएफ, अपराध शाखा रांची ने संयुक्त छापामारी की और गुप्त सूचना के आधार उत्तर रेलवे कॉलोनी स्थित जर्जर रेलवे क्वार्टर की घेराबंदी करते हुए तलाशी ली गई। इस दौरान पांच लोगों को रेलवे के विद्युत केबल की कटाई और इंसुलेशन हटाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उनके पास से रेलवे के विद्युत केब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.