झांसी, मार्च 24 -- झांसी मंडल के पोस्ट भीमसेन क्षेत्र से डीजल चोरी मामले में रेलवे पुलिस ने दो शातिरों को धर-दबोचा। उनके पास से चोरी भारी मात्रा मे डीजल बरामद किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। भीमसेन क्षेत्र से डीजल चोरी हुआ था। बीती 4 जनवरी को रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसी कड़ी में भीमसेन के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, सहायक उप निरीक्षक देवेश कुमार, नागेन्द्र मौर्, जितेंद्र कुमार, पुनीत भारती टीम के साथ गश्त‍ पर थे। तभी अपराध आसूचना शाखा ग्वालियर एवं कानपुर की सटीक सूचना पर भीमसेन क्षेत्र के आसपास पहुंचे। जहां से दो संदिग्धों को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास 34 हजार रुपए की रेलवे संपति पाई गई। राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सागर गौतम निव...