गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने गुरुवार शाम 5 बजे यांत्रिक कारखाने के संघ कार्यालय में शोकसभा आयोजित की। इस दौरान मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष खुर्शीद अली की कैंसर रोग पीड़ित पत्नी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारिओ ने 2 मिनट मौन रह प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल मंत्री संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, संजय राय, वीरेंद्र कुमार सिंह, मुरारी कुमार, सुनील कुमार कनौजिया, जनार्दन सिंह, रामनरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...