संभल, जनवरी 12 -- मानव विकास जनसेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को अटल पार्क में आयोजित की गई। जिसमें संभल गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण को लेकर क्रमिक अनशन किया गया। जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने फरवरी में आने वाले बजट में रेलवे लाइन की मांग की। अध्यक्ष डॉ. नाजिम ने कहा कि प्रधानमंत्री व रेलमंत्री देश में कई रेलवे सुविधाएं प्रदान की है, लेकिन संभल अभी इस से वंचित है। संभल एक ऐतिहासिक शहर है। इस दौरान सफदप अल्वी, कैलाश सिंह, गजराज सिंह, यासीन अंसारी, सुमित अग्रवाल, कौशल सर्राफ, कमांडर अली, विभोर रस्तोगी, विनीत कुमार, अखलेश, संजय गुप्ता पोली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...