अयोध्या, मई 25 -- पूराबाजार ,संवाददाता। विकासखंड पूरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सराय राशी में मुख्य मार्ग से होकर ग्राम सनेथू होते हए अन्य गांवों को जाने वाली सड़क को रेलवे विभाग द्वारा बाड़ लगाकर बंद कर दिया गया है । ग्राम सराय राशी के प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह लल्ला ने कहा कि सैकड़ों वर्ष से यह रास्ता चल रहा है मौजूदा समय में सीसी रोड बना है मानव रहित रेलवे कसिंग पर रेलवे विभाग द्वारा पिलर लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि इससे कई हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं । कहा कि रेलवे फाटक बनाने या अंदर पास बनाने के लिए तत्कालीन सांसद निर्मल खत्री व पूर्वसांसद लल्लू सिंह ने भी रेलवे विभाग को पत्र लिखकर अंडरपास या रेलवे फाटक बनाने की मांग की थी ,लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सनेथू गांव के प्रधान विनय कुमार रंजन ने कहा कि आजादी ...