प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड के सदस्य आधारभूत संरचना विवेक कुमार गुप्ता ने शनिवार को कानपुर-प्रयागराज रेलखंड का निरीक्षण कर विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण में तेजी लाने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के संकल्प सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने रेलवे के विकास के लिए संरक्षा, गुणवत्ता, गतिशीलता और कौशल को चार प्रमुख क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आ...